Sunday, September 8, 2024
27.1 C
New Delhi

Rozgar.com

27.1 C
New Delhi
Sunday, September 8, 2024

Advertisementspot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNitin Desai: नितिन देसाई सुसाइड केस में दर्ज हुई FIR।

Nitin Desai: नितिन देसाई सुसाइड केस में दर्ज हुई FIR।

Nitin Desai: Nitin Desai committed suicide by hanging himself in his ND Studio on 2 August.

Nitin Desai: हाल ही में आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने सुसाइड कर लिया।पुलिस इस बात में जुटी हैं की आखिर ऐसा क्या हुआ देसाई के साथ जो उन्होंने ऐसा कदम उठाया। हर दिन इस केस में कोई न कोई नयी कड़ी जुड़ती जा रहीं हैं और अभी हाल ही में ये केस एक नया मोड़ लेता नज़र आ रहा हैं.

Screenshot 2023 08 05 at 6.57.43 PM
Nitin Desai: नितिन देसाई सुसाइड केस में दर्ज हुई FIR। 2

Nitin Desai: बता दें कि आर्ट डायरेक्टर की पत्नी नेहा ने लिखित शिकायत देकर एडलवाईज ग्रुप और ECL फाइनेंस कंपनी के अधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शुक्रवार, 4 अगस्त को इन पांच लोगों के खिलाफ सेक्शन 306 और IPC 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। नितिन देसाई ने 2 अगस्त को अपने एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी थी।

पुलिस Nitin Desai मामले की जांच कर रही है। पुलिस को नितिन देसाई द्वारा सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए 11 ऑडियो क्लिप मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, उनमें उन लोगों के भी नाम हैं, जो आर्ट डायरेक्टर को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। इसी बीच नितिन देसाई की पत्नी ने लिखित शिकायत दी है।

शिकायत पर पत्नी का बयान आया सामने

Nitin Desai: आर्ट डायरेक्टर की पत्नी नेहा ने शिकायत में कहा है कि उनके पति ने मानसिक परेशानी की वजह से सुसाइड किया है। ईसीएल फाइनेंस कंपनी और एडलवाईज कंपनी के अधिकारियों ने उनके पति को लोन को लेकर बार-बार परेशान किया। इस पर संज्ञान लेते हुए खालापुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस को मिली 11 नोट

Nitin Desai: 58 वर्षीय नितिन देसाई के सुसाइड के बाद पुलिस को उनके कमरे से एक वॉइस नोट मिला था, और अब 11 ऑडियो मिले हैं। इन ऑडियो में नितिन देसाई ने अपनी जिंदगी से लेकर एनडी स्टूडियो तक के बारे में बताया है। साथ ही उन लोगों का नाम भी लिया है, जो उन्हें परेशान कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Gopal Rai: दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में मनाया जाएगा चौथा वन महोत्सव|