Sunday, September 8, 2024
27.1 C
New Delhi

Rozgar.com

27.1 C
New Delhi
Sunday, September 8, 2024

Advertisementspot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeFEATURED 1Latest: अप्रैल, 2023 महीने के लिए भारत में थोक मूल्य सूचकांक संख्या

Latest: अप्रैल, 2023 महीने के लिए भारत में थोक मूल्य सूचकांक संख्या

Latest: The annual rate of inflation based on the All India Wholesale Price

Latest: अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) संख्या पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर अप्रैल, 2023 महीने के लिए (अप्रैल, 2022 महीने की तुलना में) -0.92 प्रतिशत (अनंतिम) है जबकि मार्च, 2023 में यह 1.34 प्रतिशत दर्ज की गई थी। अप्रैल, 2023 में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट मुख्य रूप से मूलभूत धातुओं, खाद्य उत्पादों, वस्त्रों, गैर खाद्य वस्तुओं, रसायन एवं रसायन उत्‍पादों खनिज तेलों, रबर और प्लास्टिक उत्पादों तथा कागज एवं कागज उत्पादों की कीमतों में कमी के कारण आई है। सभी वस्तुओं और  डब्ल्यूपीआई घटकों के पिछले तीन महीनों की सूचकांक संख्या और मुद्रास्फीति की दर नीचे दी गई है

list
Latest: अप्रैल, 2023 महीने के लिए भारत में थोक मूल्य सूचकांक संख्या 3

Latest: 2- मार्च, 2023 की तुलना में अप्रैल, 2023 में डब्ल्यूपीआई सूचकांक महीना-दर-महीना 0.0 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रहा है। पिछले छह महीनों के लिए डब्ल्यूपीआई सूचकांक में बदलाव (महीना-दर-महीना) का सारांश नीचे दिया गया है :

kkkkk
Latest: अप्रैल, 2023 महीने के लिए भारत में थोक मूल्य सूचकांक संख्या 4

Latest: डब्ल्यूपीआई के प्रमुख समूहों में महीना-दर-महीना बदलाव :

  1. प्राथमिक वस्तुएं (भार 22.62%):- इस प्रमुख समूह का सूचकांक मार्च, 2023 के 175.0 (अनंतिम) से अप्रैल, 2023 में 1.31% बढ़कर 177.3 (अनंतिम) हो गया। मार्च, 2023 की तुलना में अप्रैल, 2023 में कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की कीमतें (3.47%), खनिज (2.30%) और खाद्य सामग्री (1.45%) के मूल्‍यों में वृद्धि हुई। मार्च, 2023 की तुलना में अप्रैल, 2023 में गैर-खाद्य पदार्थों की कीमतों (-0.66%) में गिरावट आई।
  • II. ईंधन और बिजली (भार 13.15%):- इस प्रमुख समूह का सूचकांक मार्च, 2023 के 156.8 (अनंतिम) से अप्रैल, 2023 में 2.68% घटकर 152.6 (अनंतिम) हो गया। मार्च, 2023 की तुलना में अप्रैल, 2023 में कोयला (-0.22%) बिजली (-2.20%) और खनिज तेल (-3.33%) की कीमतों में गिरावट आई।
  1. निर्मित उत्पाद (भार 64.23%):- इस प्रमुख समूह का सूचकांक अप्रैल, 2023 में 141.2 (अनंतिम) पर अपरिवर्तित रहा। निर्मित उत्पादों के लिए एनआईसी के दो अंकों वाले 22 समूहों में से 14 समूहों की कीमतों में वृद्धि हुई, जबकि 8 जिन्‍स समूहों की कीमतों में कमी देखी गई है। मूल्य में वृद्धि मुख्य रूप से मशीनरी और उपकरण, कपड़ा, अन्य परिवहन उपकरण, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल उत्पाद, मोटर वाहन, ट्रेलर और अर्ध-ट्रेलर, फार्मास्यूटिकल्स, औषधीय रसायन और वानस्पतिक उत्पाद आदि में हुई। कुछ समूह जिनकी कीमतों में मार्च, 2023 की तुलना में अप्रैल, 2023 में कमी देखी गई है इनमें रसायन और रासायनिक उत्पाद; बुनियादी धातु; खाद्य उत्पाद; मशीनरी और उपकरण को छोड़कर गढ़े हुए धातु उत्पाद; चमड़ा और संबंधित उत्पाद; कागज और कागज उत्पाद आदि शामिल हैं।
  • IV. डब्‍ल्‍यूपीआई खाद्य सूचकांक (भार 24.38%): प्राथमिक वस्तु समूह से ‘खाद्य वस्‍तुएं’ और निर्मित उत्पाद समूह से ‘खाद्य उत्पाद’ वाला खाद्य सूचकांक मार्च, 2023 में 172.1 से बढ़कर अप्रैल, 2023 में 173.6 हो गया है। डब्‍ल्‍यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति मार्च, 2023 में 2.32% से घटकर अप्रैल, 2023 में 0.17% हो गई।
  1. फरवरी, 2022 के महीने के लिए अंतिम सूचकांक (आधार वर्ष: 2011-12=100): फरवरी, 2023 के महीने के लिए, ‘सभी वस्तुओं’ के लिए अंतिम थोक मूल्य सूचकांक और मुद्रास्फीति की दर (आधार: 2011-12=100) क्रमशः 150.9 और 3.85% रही है। अद्यतन आंकड़ों के आधार पर विभिन्न वस्तु समूहों के लिए अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांकों और मुद्रास्फीति की दरों का विवरण अनुबंध में है। पिछले छह महीनों में विभिन्न वस्तु समूहों के लिए थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर (वर्ष दर वर्ष) अनुबंध II में दी गई है। पिछले छह महीनों में विभिन्न जिन्‍स समूहों के लिए डब्‍ल्‍यूपीआई अनुबंध III में संलग्‍न है।
  • VI. प्रतिक्रिया दर: अप्रैल, 2023 के लिए डब्‍ल्‍यूपीआई को 85.5 प्रतिशत की भारित प्रतिक्रिया दर पर संकलित किया गया है, जबकि फरवरी, 2023 के लिए अंतिम आंकड़ा 95.7 प्रतिशत की भारित प्रतिक्रिया दर पर आधारित है। डब्‍ल्‍यूपीआई की अंतिम संशोधन नीति के अनुसार डब्‍ल्‍यूपीआई के अनंतिम आंकड़ों में संशोधन होगा। यह प्रेस विज्ञप्ति, वस्तु सूचकांक और मुद्रास्फीति के आंकड़े होम पेज: http://eaindustry.nic.in पर उपलब्ध हैं।
  1. प्रेस विज्ञप्ति की अगली तिथि: मई, 2023 के लिए थोक मूल्य सूचकांक 14/06/2023 को जारी किया जाएगा।

Latest: नोट: डीपीआईआईटी संदर्भ महीने के दो सप्ताह के अंतराल के साथ हर महीने की 14 तारीख (या अगले कार्य दिवस) पर मासिक आधार पर भारत में थोक मूल्य के सूचकांक संख्या जारी करता है, जिसमें सूचकांक संख्या संस्थागत स्रोतों और देश भर की चयनित विनिर्माण इकाइयों से प्राप्‍त आंकड़ों को संकलित करके शामिल किया जाता है। इस प्रेस विज्ञप्ति में अप्रैल, 2023 (अनंतिम), फरवरी, 2023 (अंतिम) और अन्य महीनों/वर्षों के लिए डब्‍ल्‍यूपीआई (आधार वर्ष 2011-12=100) शामिल है। डब्‍ल्‍यूपीआई के अनंतिम आंकड़ों को 10 सप्ताह (संदर्भ माह से) के बाद अंतिम रूप दिया जाता और उसके बाद स्थिर कर दिया जाता हैं।

यह भी पढ़ें :http://The Keral Story: ‘द केरल स्टोरी’ ने दसवें दिन भी मारी बाज़ी पीछे रह गई ‘पठान’ की कमाई।