Sunday, September 8, 2024
27.1 C
New Delhi

Rozgar.com

27.1 C
New Delhi
Sunday, September 8, 2024

Advertisementspot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhi NewsBMW Car: CES 2023 में पेश की रंग बदलने वाली कार,

BMW Car: CES 2023 में पेश की रंग बदलने वाली कार,

BMW Color Changing Car में रंग बदलने की टेक्नोलॉजी के साथ साथ हाइटेक केबिन और लंबी ड्राइविंग रेंज भी मिलने वाली है।

bmw2
BMW Car: CES 2023 में पेश की रंग बदलने वाली कार, 4

i-Vision Dee कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार,

बदलने वाले इंसान भी देखे हों लेकिन क्या आपने रंग बदलने वाली कार देखी है। यकीनन आपका जवाब ना में होगा लेकिन इस कारनामे को अंजाम दिया है जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू (BMW)ने जिसने दुनिया की पहली रंग बदलने वाली कार को पेश किया है।

BMW Color Changing Car: BMW ने कब और कहां दिखाई रंग बदलने वाली कार

bmw3
BMW Car: CES 2023 में पेश की रंग बदलने वाली कार, 5

बीएमडब्‍ल्‍यू (BMW) ने इस रंग बदलने वाली कार को लाग वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2023 (CES 2023) में पेश किया है। कंपनी इस कार को पिछले साल भी इस मेले में डिस्प्ले कर चुकी है जिसे फिर से शोकेस किया गया है।

BMW Color Changing Car क्या है टेक्नोलॉजी

बीएमडब्‍ल्‍यू (BMW) ने जिस रंग बदलने वाली कार को सीएसई 2023 (CES 2023) में पेश किया है उसको BMW i-Vision DEE नाम दिया गया है। यह एक कॉन्स्पेट इलेक्ट्रिक कार है जिसे बीएमडब्ल्यू ने less is more टैगलाइन के साथ शोकेस किया है। इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार में 240 ई-इंक वाले पैनल लगाए गए हैं जिससे ये कार 32 कलर बदल सकती है।

BMW i-Vision Dee Color Changing Car फीचर्स और इंटीरियर भी होगा कमाल

bmw
BMW Car: CES 2023 में पेश की रंग बदलने वाली कार, 6

बीएमडब्ल्यू की इस कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार के मॉडल से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी इसमें एक लग्जरी बड़ा केबिन देगी जिसमें हाइटेक फीचर्स को जोड़ा जाएगा। इसमें फुल टच स्क्रीन डैशबोर्ड दिया जाएगा जिसके साथ बड़े साइज का हेड अप डिस्प्ले, 16 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एआई, वॉयस कमांड, जैसे फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।

BMW i-Vision Dee Color Changing Car कब होगी लॉन्च

कंपनी ने अभी तक रंग बदलने वाली कार के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस रंग बदलने की इस तकनीक को 2025 में अपनी न्यू क्लास ईवी में दे सकती है।

यह भी पढ़ें :https://khabronkaadda.com/2023/01/06/new-delhi-uproar-in-civic-center-during-mayoral-election/