Sunday, September 8, 2024
27.1 C
New Delhi

Rozgar.com

27.1 C
New Delhi
Sunday, September 8, 2024

Advertisementspot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhi NewsBJP : महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

BJP : महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

महिला भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं है- स्मृति ईरानी

WhatsApp Image 2023 03 05 at 6.33.25 PM
स्मृति ईरानी

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली के सिविक सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रो में अपने अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती बरखा शुक्ला सिंह, सह-प्रभारी श्रीमती अर्चना गुप्ता ने महिला दिवस के मौके पर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं को संबोधित किया और उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया।

BJP

अपनी बेटियों को कोई ना कोई हुनर सिखाइए ताकि वे आगे बढ़ेंगी तो साथ ही आपकी सोच भी बदलेगी

WhatsApp Image 2023 03 05 at 6.31.54 PM
BJP : महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया 5

आज जिन महिलाओं को उनके कार्य सेवा को देखते हुए सम्मानित किया गया उन में डॉ प्रीति सेठ, श्रीमती आशमीन मुन्जल, श्रीमती सोफिया गर्ग, श्रीमती पदमावती द्विवेदी, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती ट्वींकल कालिया, श्रीमती निलिमा दत्ता मेहता, डॉ अमिता, शम्मी तलवार, डॉ शैलजा मोहन, श्रीमती कविता गुलाटी एवं श्रीमती मधुराज स्वदेशी का नाम शामिल है। इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती मोनिका पंत एवं श्रीमती टीना शर्मा ने व्यवस्था संचालन किया

अपनी दृढ़ संकल्पों के साथ आज भारत की महिलाएं देश के हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रही हैं

WhatsApp Image 2023 03 05 at 6.34.38 PM 2
वीरेन्द्र सचदेवा

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हम सब के राजनीतिक आदर्श होते हैं और श्रीमती सुषमा स्वराज जी को हम सब ने काम करते हुए देखा, वह दिल्ली की पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने एक मुख्यमंत्री होते हुए भी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनी थी और उन्होंने जो कारनामा कर्नाटका चुनाव में दिखाया उसके हम साक्षी हैं। सिर्फ एक महीने में कन्नड़ सीखना और सभी कार्यकर्ताओं को कन्नड़ में संबोधित करना अपने आप में बताता है कि जब महिलाएं ठान लें तो वह कुछ भी कर सकती हैं।

हमें ना दासी बनना है ना देवी बनना है हमें बराबरी का दर्जा चाहिए

WhatsApp Image 2023 03 05 at 6.31.52 PM 1
BJP : महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया 6

आज जी-20 में एक महत्वपूर्ण विषय जेंडर इक्वालिटी का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व में भारत ने उस विरासत को आगे बढ़ाया है जिसकी नींव सनातम धर्म में रखी गई थी और महिलाओं को ऐसे दायित्व सौपें हैं जिन्हें वे उठाने में सक्षम हैं। सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्तर पर महिलाओं के सशक्तीकरण और व्यवसायों में सार्थक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं।

श्रीमती योगिता सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला के कौशल को और निखारने का काम किया है। महिलाओं को जहां समाज में दोहरी ज़िम्मेदारी निभानी होती है, ऐसी परिस्थिति में कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुविधा और नये अवसर उपलब्ध कराना मोदी सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें :भाजपा : नेताओं ने शराब घोटाले पर केजरीवाल सरकार से किए सीधे सवाल