Sunday, September 8, 2024
27.1 C
New Delhi

Rozgar.com

27.1 C
New Delhi
Sunday, September 8, 2024

Advertisementspot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhi NewsBikni Girl: बिकिनी पहनकर मेट्रो में सफर करती लड़की, मेट्रो ने मर्यादित...

Bikni Girl: बिकिनी पहनकर मेट्रो में सफर करती लड़की, मेट्रो ने मर्यादित कपड़े पहनने की दी सलाह

Bikni Girl: इन दिनों आए दिन अजीबो गरीब फैशन के नाम पर कोई न कोई चर्चा का विषय बन ही जाता है, हाल ही में दिल्ली मेट्रो में एक लड़की माइक्रो मिनी स्कर्ट और बिकनी पहनें दिखायी दी जिससें लोगो के होश उड़ गये। कई लोगो ने तो ऐसे ड्रेसिंग सेंस को देख उर्फी जावेद से तुलना दी, वहीं जब मेट्रो में बिकनी पहने नजर आई लड़की के फोटो और विडियों सोशल मीडिया वायरल हुई तो भूचाल सा आ गया कहीं लोग लड़की के पक्ष में है तो कहीं विपक्ष में भिड़े हुए दिखाई दे रहे है।

Delhi Metros Dress Code in Question After Woman in Bralette and Mini Skirt Goes Viral 1 642c01e37a3d5
Bikni Girl: बिकिनी पहनकर मेट्रो में सफर करती लड़की, मेट्रो ने मर्यादित कपड़े पहनने की दी सलाह 3

Bikni Girl: आपको बता दे कि दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहने नजर आने वाली लड़की का नाम रिदम चनाना है, इस सब पर रिदम ने कहा कि ये उनकी पहनने की आजादी है गौरतलब है कि चनाना के कपड़े को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस चल रही है।

04 04 2023 uorfi javed inspired 23375551
Bikni Girl: बिकिनी पहनकर मेट्रो में सफर करती लड़की, मेट्रो ने मर्यादित कपड़े पहनने की दी सलाह 4

Bikni Girl: दिल्ली मेट्रो में मिनी स्कर्ट पहनकर यात्रा करने वाली लड़की के ड्रेस पर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस चल रही है। उर्फी जावेद की तरह कपड़े पहनने को लेकर इसके पक्ष और विपक्ष में खूब बातें हो रही है। इस बीच ट्विटर पर भूचाल का कारण बनी लड़की ने सामने आकर अपना पक्ष भी रखा है। रिदम चनाना (Rhythm Chanana) नामक इस लड़की ने इसे अपनी आजादी से जोड़ा है।

Bikni Girl: तो वहीं डीएमआरसी ने दो दिन तक चुप्पी साधे रखी लेकिन इस विषय पर बहस छिड़ने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए मर्यादित कपड़े पहनने की अपील की है। दिल्ली मेट्रो ने इस तरह के बर्ताव को अपराध बताया है साथ ही मेट्रो के संचालन और रखरखाव अधिनियम की धारा 59 के तहत अभद्रता की श्रेणी में भी बताया है, आगे कहा है कि भविष्य में अगर ऐसी घटनाओं का सिलसिला नहीं थमा तो यात्रियों की शिकायत के आधार पर सख्ती भी हो सकती है। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, इस वीडियो के वायरल होने के बाद मेट्रो में निगरानी बढ़ा दी गई है। अगर कोई यात्री इस तरह के कपड़ों में दिखता है तो उन्हें समझाया जाएगा।